Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एनटीपीसी विस्थापित अधिकार समिति का हुआ विस्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बैठक कर नई जिम्मेदारियां तय, अगले सप्ताह स्थायी कार्यालय खोलने की घोषणा

टंडवा (चतरा) संवाददाता | टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित होटल रुक्मणी में बुधवार को एनटीपीसी विस्थापित अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता ने की। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर सदस्यों का चयन किया गया।

समिति के विस्तार के तहत अरुण पांडेय को सचिव, महेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष तथा महेश मुंडा, संजीत गुप्ता, सुनील चौरसिया, बबलू प्रसाद गुप्ता, विकास मालाकार, नारायण महतो एवं बैजनाथ पांडेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सरोज कुमार पांडेय को उप सचिव बनाया गया।

इसके अलावा रामेश्वर मिस्त्री को प्रवक्ता, कुलदीप दास को मीडिया प्रभारी एवं मुकेश प्रजापति को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

पूर्व विधायक समेत आठ लोगों को बनाया गया संरक्षक

समिति के संरक्षक के रूप में पूर्व विधायक किशुन कुमार दास के अलावा अक्षयवट पांडेय, कामेश्वर पांडेय, रंजीत कुमार गुप्ता, प्रताप चौरसिया, गणेश प्रसाद गुप्ता, नथु प्रसाद गुप्ता एवं राजमणि सिंह का चयन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता ने एनटीपीसी से विस्थापित रैयतों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विस्थापित रैयतों के अधिकार एवं उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह समिति का स्थायी कार्यालय खोला जाएगा। स्थायी कार्यालय शुरू होने से विस्थापित रैयत अपनी समस्याओं को समिति के समक्ष रख सकेंगे और उनके समाधान की दिशा में कार्य को और गति दी जा सकेगी। बैठक में रंजीत गुप्ता, अनिल कुमार, नारायण महतो, बाल कृष्ण यादव सहित समिति से जुड़े अन्य सदस्य एवं लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment