Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सैलून कर्मियों की बैठक, मंगलवार को बंदी पर बनी सहमति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अश्लील गीत प्रसारित करने के विरोध में सैलून संघ ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

चौपारण (हजारीबाग) संवाददाता | हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बिगहा बाजार में केश कलाकार सैलून संघ चौपारण के बैनर तले सैलून कर्मियों एवं जजमानी क्षौर कार्य से जुड़े कर्मियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद ठाकुर उर्फ पप्पू ने की, जबकि संचालन संदीप कुमार शर्मा ने किया।

बैठक में सैलून कर्मियों के संगठनात्मक मुद्दों के साथ मंगलवार को सैलून बंद रखने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कई सैलून कर्मियों ने अपनी-अपनी राय रखी। विचार-विमर्श के बाद सभी की सहमति से मंगलवार को सैलून बंद रखने का निर्णय लिया गया।

अश्लील गीत के प्रसारण का विरोध

बैठक के दौरान सैलून कर्मियों एवं उनके परिजनों को लेकर गणेश लाजवाब यादव द्वारा कथित रूप से अश्लील व आपत्तिजनक गीत प्रस्तुत किए जाने का मामला भी उठाया गया। संघ के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए नारेबाजी की।

संघ के सचिव पप्पू एवं संरक्षक शतदीन शाह सहित अन्य सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित व्यक्ति अपनी गलती स्वीकार करे तथा यूट्यूब पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक गीत को हटाया जाए। साथ ही मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।

संघ के अध्यक्ष सुबोध ठाकुर ने संगठन के प्रतिनिधियों को संबंधित थाना प्रभारी से मिलकर सैलून कर्मियों के संगठनात्मक नियमों एवं मांगों से अवगत कराने को कहा। साथ ही गणेश लाजवाब यादव के विरुद्ध आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग करने की बात कही गई।

संघ के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी जाति या समुदाय विशेष के विरुद्ध नहीं है, बल्कि कथित रूप से आपत्तिजनक गीत प्रस्तुत किए जाने को लेकर है। संघ ने प्रशासन से मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई। इस संबंध में संघ की ओर से उपर्युक्त मांगों को लेकर प्रशासन को लिखित ज्ञापन सौंपा गया।

बैठक में पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, सुदेश शर्मा, टाईम अंसारी, संजय शर्मा, छोटन ठाकुर, सचित ठाकुर, प्रमोद कुमार, सकलदेव शर्मा, आदित्य कुमार शर्मा, मिथलेश ठाकुर, राजकुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, कल्पू ठाकुर, पिंटू शर्मा, अरबाज खान, महेंद्र शर्मा तथा सलाहकार नरेश कुमार शर्मा सहित दर्जनों सैलून कर्मी एवं संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment