लोहरदगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण विभाग एवं जिला योजना कार्यालय के साथ कार्यरत एनजीओ पार्टनर्स के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के साथ कार्यरत एनजीओ पार्टनर्स द्वारा संचालित गतिविधियों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। शिक्षा विभाग के साथ कार्य कर रहे Room to Read, Language and Learning Foundation, Prajayatna Foundation – School, Ugam Education Foundation, C3, LeapForWord, Piramal Foundation, Collectives for Integrated Livelihood Initiatives (CINI) एवं Educational Initiatives (Ei), समाज कल्याण विभाग के साथ कार्यरत C3, Manthan Yuva Sansthan, Hope एवं Prajayatna Foundation – Anganwadi, स्वास्थ्य विभाग के साथ कार्यरत Piramal Foundation, Intelehealth/Arogyapath 2.0, C3, UNICEF – Health and Nutrition एवं WHO तथा कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत PRADAN के कार्यों की जानकारी ली गई। वहीं जिला योजना कार्यालय के साथ कार्य कर रहे Bachpan Bachao, Microsave Consultant एवं Piramal Foundation द्वारा संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की भी जानकारी ली गई।
उपायुक्त ने सभी एनजीओ पार्टनर्स को निर्देशित किया कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि एक ही प्रकार के कार्यों की पुनरावृत्ति न हो तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए कार्यों की गुणवत्ता में और सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों एवं एनजीओ पार्टनर्स के बीच नियमित समन्वय से योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। उन्होंने एनजीओ प्रतिनिधियों से कहा कि कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान यदि किसी प्रकार के प्रशासनिक सहयोग अथवा हस्तक्षेप की आवश्यकता हो तो जिला प्रशासन को विधिवत प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला योजना पदाधिकारी कुमार अविनाश, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं सभी एनजीओ पार्टनर्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





















Total Users : 1208876
Total views : 3052370