Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच दिनों से मूसलाधार बारिश और तेज हवा से चतरा बेहाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नदी-नाले उफनाए, गांवों में आवागमन प्रभावित; गिद्धौर, पत्थलगड़ा और सिमरिया समेत कई इलाकों में 36 घंटे से बिजली बाधित

चतरा, झारखंड, संवाददाता। चक्रवाती तूफान के असर के बीच चतरा जिले में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था चरमराने लगी है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहीं, शहर के कई वार्डों में जलजमाव तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया है।

बारिश और तेज हवा का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, दैनिक मजदूरों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ा है। कई स्थानों पर सड़क किनारे पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। तेज हवा के कारण पेड़-पौधों के साथ बिजली के पोल भी धराशायी होने की सूचना है।

कई प्रखंडों में 36 घंटे से बिजली प्रभावित

पेड़ और बिजली पोल गिरने के कारण गिद्धौर, पत्थलगड़ा और सिमरिया समेत कई प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आई है। बिजली नहीं रहने के कारण सुदूर ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और चार्जिंग की समस्या भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 80 प्रतिशत मोबाइल फोन बंद होने की स्थिति बन गई है। रात में लोगों को रोशनी के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

हालांकि, विभागीय कर्मियों की ओर से बिजली व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास जारी है। क्षतिग्रस्त लाइनों और पोलों की मरम्मत के साथ पेड़ों को हटाने का काम भी किया जा रहा है।

खेतों में पानी, धान की फसल को नुकसान की आशंका

लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे धान की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकानों के गिरने की भी सूचना है, जिससे प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल है।

वहीं, सड़क किनारे पुराने और जर्जर पेड़ों के गिरने से हादसे की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे जर्जर पेड़ों को चिह्नित कर समय रहते हटाने की मांग की है।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील

लगातार बारिश के कारण जिले के कई नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास नहीं जाने तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, ताकि जलस्तर बढ़ने या अचानक तेज बहाव की स्थिति में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

लगातार बारिश और तेज हवा के कारण जिले में बिजली, सड़क, आवागमन और कृषि समेत कई क्षेत्रों पर एक साथ असर पड़ा है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और सड़क व्यवस्था को जल्द सामान्य करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment