Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोरियासा मैदान के पास अवैध हथियार की सूचना पर पुलिस की छापेमारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कार्बाइन मशीन गन, दो मैगजीन और मोबाइल के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

देवघर, संवाददाता। झारखंड के देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियासा मैदान के आसपास अवैध हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के पास से एक कार्बाइन मशीन गन (सीएमजी), दो मैगजीन और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर देवघर के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने कोरियासा मैदान के आसपास घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज कुमार सिंह (28 वर्ष), पिता भरत सिंह, निवासी रोहिणी परमेश्वर चौक, थाना जसीडीह, जिला देवघर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसकी बनियान के अंदर बाईं ओर छिपाकर रखा गया एक थैला बरामद हुआ। थैले की जांच करने पर उसमें कार्बाइन मशीन गन, दो मैगजीन और एक कीपैड मोबाइल मिला।

पहले भी दर्ज रहा है आपराधिक मामला

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सूरज कुमार सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ देवीपुर थाना कांड संख्या 137/2019, दिनांक 19 अगस्त 2019, धारा 392 भादवि के तहत मामला दर्ज रहा है। इसके अलावा वह बांका उत्पाद थाना से संबंधित अवैध शराब परिवहन के मामले में जेल भी जा चुका है।

इस मामले में कुंडा थाना कांड संख्या 112/2026, दिनांक 10 सितंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अब बरामद हथियार के स्रोत, इसकी खरीद-बिक्री से जुड़े संभावित नेटवर्क और हथियार के संभावित इस्तेमाल को लेकर आगे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment