Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आमसभा, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खेल मैदान में जलजमाव की समस्या दूर करने और सुरक्षा के लिए बड़ा गेट व गार्ड रूम निर्माण का प्रस्ताव

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ने की। आमसभा में विद्यालय के विकास एवं खेल मैदान से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से कस्तूरबा विद्यालय के खेल मैदान में जलजमाव के कारण होने वाली परेशानियों पर चर्चा हुई। जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक पहल करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा मुख्य गेट एवं गार्ड रूम का निर्माण कराने का प्रस्ताव भी रखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment