Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षक के घर 25 हजार नकद समेत आभूषण चोरी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आधी रात घर में घुसे चोर, बेटे के शोर मचाने पर गृहस्वामी निकले तो भागे; पुलिस छानबीन में जुटी

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के लाला टोली मोहल्ले में 10 सितंबर की मध्यरात्रि चोरों ने एक रिहाइशी मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। चोरी के दौरान संदिग्धों के घर के आसपास मौजूद होने तथा गृहस्वामी सह शिक्षक संजीत कुमार, पिता जतन राम, के बाहर निकलने पर उनके भागने की बात सामने आई है।

पीड़ित संजीत कुमार ने प्रतापपुर थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार घटना रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। चोर घर में घुसकर अलमारी और बक्से में रखी नकदी व कीमती सामान लेकर फरार होने लगे।

बेटे के शोर मचाने पर भागे चोर

पीड़ित के अनुसार, उनके पुत्र ने कुछ अज्ञात लोगों को सामान समेटते देखा। उसे चोरी की नीयत से घर में घुसे लोगों का आभास हुआ तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर गृहस्वामी हाथ में लाठी लेकर घर से बाहर निकले। इसी दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी भी वहां से गुजर रही थी। गश्ती दल ने गृहस्वामी से पूछताछ की तो उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ित और पुलिस गश्ती दल ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार हो गए।

25 हजार नकद समेत आभूषण चोरी

आवेदन में चोरी गए सामान में करीब 24 से 25 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पायल, मांग टीका, दो जोड़ी कान की बाली, अंगूठी, करीब 24-25 ग्राम का मंगलसूत्र, दो सोने के लॉकेट, चार पीस नतिया/झुमकी और एक हाथ घड़ी शामिल होने की बात कही गई है।

पीड़ित ने थाने में सनहा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है तथा संदिग्धों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। स्थानीय लोगों ने लगातार गश्ती के बावजूद चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment