Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा की आक्रोश रैली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी का लगाया आरोप, समाहरणालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

चतरा। जेपीएससी एवं जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने तथा आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने गुरुवार को चतरा में आक्रोश रैली निकाली। रैली जतराहीबाग स्थित देवी मंडप के समीप से शुरू होकर समाहरणालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए घेराव किया।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की, जबकि संचालन महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया।

‘छात्रों के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा’

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने कहा कि नौकरी में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों ने करीब एक माह तक शांतिपूर्ण आंदोलन किया था। सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरियों में गड़बड़ी कर उन्हें बेचा जा रहा है, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। हक और अधिकार मांगने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों पर हुए मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और मामलों की सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

‘नौकरी चोर गद्दी छोड़’ का लगाया नारा

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने कहा कि झारखंड सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने ‘नौकरी चोर गद्दी छोड़’ का नारा देते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। मौके पर एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, नवीन साह, रामविलास सिंह, प्रदीप सिंह, जीतन राम, सत्येंद्र दांगी, संजय कुमार, विनोद बिहारी पासवान, युवा जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ, अक्षयवट पांडेय, विद्यासागर आर्य, प्रमोद सिंह, उमाशंकर सिंह, गोविंद दांगी, भोला प्रसाद, अनामिका देवी, मुकेश सिंह, कपील दांगी एवं बैजनाथ प्रसाद समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment