केश कलाकार सैलून संघ का हुआ पुनर्गठन, सुबोध ठाकुर बने अध्यक्ष; मंगलवार बंदी पर भी बनी सहमति
चौपारण (हजारीबाग), न्यूज स्केल संवाददाता।
हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत करमा ग्राम पंचायत के जोकट स्थित एनएच-2 के समीप नाई समाज के प्रधान कार्यालय जननायक कर्पूरी ठाकुर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्रजकिशोर ठाकुर ने की, जबकि संचालन सुबोध ठाकुर ने किया।
बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद शिव-पार्वती मंदिर के अधूरे कार्य को आगामी एक-दो सप्ताह के भीतर पूरा करने पर सहमति बनी। समाज के पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की बात कही।
केश कलाकार सैलून संघ का पुनर्गठन
बैठक के दौरान सैलून संघ का नए तरीके से पुनर्गठन किया गया। केश कलाकार सैलून संघ समिति, चौपारण प्रखंड का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
- अध्यक्ष: सुबोध ठाकुर, इगुनिया
- सचिव: पप्पू ठाकुर, बिशनपुर
- कोषाध्यक्ष: संदीप कुमार शर्मा, अमरौल
- उपाध्यक्ष: सिकंदर कुमार शर्मा, चपरीकला
- उप सचिव: आदित्य कुमार शर्मा, बसरिया
- उपकोषाध्यक्ष: सुरेंद्र घमंडी ठाकुर, चौथी
- संगठन मंत्री: मिथिलेश ठाकुर, हरिजन करमा
मंगलवार को सैलून बंद रखने पर सहमति
बैठक में नाई समाज के पदाधिकारियों एवं सैलून संघ के अन्य सदस्यों ने मंगलवार को सैलून बंद रखने पर भी सहमति जताई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ की अगली बैठक 29 सितंबर, मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन परिसर स्थित प्रधान कार्यालय, जोकट चौपारण में आयोजित होगी।
इस अवसर पर चय परगना महासचिव बैजनाथ ठाकुर, पूर्व कोषाध्यक्ष सीताराम ठाकुर, पांडेबारा प्रक्षेत्र उपाध्यक्ष सह सलाहकार कैलाश ठाकुर, नंदकिशोर ठाकुर, केदार ठाकुर, कल्पू ठाकुर, बासुदेव ठाकुर, सुदेश शर्मा, शुभम ठाकुर, चंदन शर्मा, आदित्य शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रवीण कुमार, गुलाब ठाकुर, पप्पू कुमार, आजाद शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान























Total Users : 1178051
Total views : 3009730