Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

12 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला न्यायपालिका की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई – डीसी, एसपी भी रहे मौजूद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला-आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के उद्देश्य से दिनांक 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत की तैयारियां को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला,  अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में लगातार बैठकें की जा रही है। उसी क्रम में आज पुनः एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां डीएफओ बेलाल अहमद, सिविल सर्जन  शंभू चौधरी, सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं सभी विभागों के पदाधिकारी गण, स्थायी लोक अदालत के सदस्य श्री शंभू सिंह, इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता, मोटर वाहन दुर्घटना के दावा करता के अधिवक्तागण ,आदि उपस्थित रहे । बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के अधिकतम निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलह योग्य मामलों की पहचान कर पक्षकारों को समझौते के माध्यम से विवादों के निपटारे के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक प्रभावी, सरल, त्वरित एवं कम खर्चीला माध्यम है, जहां आपसी सहमति के आधार पर विवादों का स्थायी समाधान किया जाता है। इससे न केवल पक्षकारों का समय एवं धन की बचत होती है, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।
बैठक में विशेष रूप से बैंक ऋण वसूली, विद्युत एवं दूरसंचार संबंधी मामले, मोटर दुर्घटना दावा वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, सुलह योग्य आपराधिक मामले, चेक अनादरण (धारा 138 एन.आई. एक्ट) के मामले तथा अन्य प्री-लिटिगेशन एवं लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में निष्पादित कराने पर जोर दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत को जनहित एवं न्यायहित में सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने तथा अधिक से अधिक मामलों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment