मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलओ को सहयोग करने का लिया निर्णय, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के सीताराम सायल बगीचा परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जिन पात्र लोगों के नाम जोड़े जाने हैं तथा जिन नामों को नियमानुसार हटाया जाना है, इस कार्य में बीएलओ को आवश्यक सहयोग देते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने और आम लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने बैठक को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महामंत्री शंकर दयाल सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि सतीश सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी, बैजनाथ सिंह भोक्ता, अमरिंदर सिंह, सांसद प्रतिनिधि उदय चंद्रवंशी, छेदी प्रजापति, सिकंदर सिंह, अधीर कुमार यादव, महामंत्री रामसेवक गोप, तुलसी साहू, यमुना साहू, सतीश कुमार सिंह, शंभू पासवान, अरुण दांगी, नरेश कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार केसरी, सिकंदर दांगी, अजय कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, बबलू पांडेय, विजय महतो, नंदकिशोर यादव, प्रदीप कुमार पासवान, नेमधारी यादव, पवन कुमार गुप्ता, सनी रजक, सकलदेव कुमार साव, विनय कुमार सिंह, पिंटू कुमार दांगी, संजय सिंह, संदीप कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, भारत साहू, महेंद्र राणा, ओम प्रकाश यादव, रामावतार यादव, अजीत कुमार प्रजापति, माधव सिंह भोक्ता, रतन सिंह, ईश्वर सिंह, राजू कुमार विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, मनोज सिंह एवं बालचंद ठाकुर सहित सैकड़ों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















Total Users : 1169159
Total views : 2997940