Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बस-बाइक की भीषण टक्कर में दो छात्रों की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दर्दनाक हादसा, एक गंभीर; तीनों एक ही बाइक से कॉलेज जा रहे थे

गुमला। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में नवाडीह-चैनपुर मार्ग पर ख्रीस्तनगर के समीप मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंत्री नामक बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान जूरमु गांव निवासी रनवीर खेरवार और हिसरी गांव निवासी प्रिंस पोल तिग्गा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक नौहट्टा गांव निवासी अक्षय कुजूर बताया गया है। तीनों की उम्र करीब 18 वर्ष और वे चैनपुर कॉलेज के छात्र बताए गए हैं।

कॉलेज हॉस्टल जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चैनपुर कॉलेज के हॉस्टल जा रहे थे। इसी दौरान बेलगांव मोड़ के पास सामने से आ रही बस से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रनवीर और प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। अक्षय के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उसे डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया गया।

फरार बस चालक, वाहन जब्त

हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार बस को जैरागी के पास पकड़कर जब्त कर लिया। बस को हुटाप पिकेट में रखा गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। एक ही बाइक पर सवार तीन युवा छात्रों के साथ हुए हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दो छात्रों की मौत से चैनपुर कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों में भी शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment