भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा तीन वीर सैनिकों का भव्य अभिनंदन
**लोहरदगा, 1 सितंबर 2026।** भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट, लोहरदगा के तत्वावधान में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए तीन वीर सैनिकों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कोलंबस एक्का, लेफ्टिनेंट कुलदीप कुजूर एवं सूबेदार मंगल उरांव का पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के साथ सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं परिवारजनों ने पैर पखारकर, तिलक लगाकर तथा आरती उतारकर उनका स्वागत किया। भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तीनों सैनिकों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में वीर नारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके पश्चात तीनों सेवानिवृत्त सैनिकों ने भगवान बिरसा मुंडा, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी तथा सिदो-कान्हू के चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाहरणालय मैदान से बैंड-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें वीर नारियों ने पारंपरिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति और गौरव से भर दिया।
जुलूस के दौरान सैनिकों के परिजनों एवं माता-पिता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। यह जुलूस कचहरी चौक, देशवाली होते हुए किस्को मोड़ स्थित शांति नगर तक पहुंचा। इसके बाद तीनों वीर सपूतों ने कुटमू-देशवाली क्षेत्र में पूजा-अर्चना की तथा पूरे झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल कामना के लिए हवन किया।
कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो, सचिव गोकुल उरांव, संरक्षक सहदेव उरांव एवं सहदेव भगत सहित ट्रस्ट के सदस्य और बड़ी संख्या में सैनिक परिवार उपस्थित रहे। इनमें रूनिया जी, प्रवीण कुमार साहू, रविंद्र नाथ दत्ता, राधा देवी, रीता देवी, सरिता उरांव, निराली उरांव, शलमी देवी, बसंती देवी, विमल दीदी, प्रो. लोहरा उरांव, घनश्याम भगत, दिलीप साहू, विवेकानंद भगत, विश्वपालन सोनी, संजय उरांव, तिवारी उरांव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा तीनों सैनिकों के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पित सैनिक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका सम्मान करना पूरे समाज का कर्तव्य है।
























Total Users : 1162205
Total views : 2990408