NIFT दीक्षांत समारोह: लोहरदगा की बेटी दक्षिता वत्स को मिली B.Des की उपाधि, जिले और समाज में खुशी की लहर
लोहरदगा:
राजधानी दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया निफ्ट (NIFT) दीक्षांत समारोह में लोहरदगा की होनहार बेटी सुश्री दक्षिता वत्स को फैशन कम्युनिकेशन में B.Des की उपाधि से अलंकृत किया गया। भारत के राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में दक्षिता को यह प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की गई।
परिवार और जिले का नाम किया रोशन
दक्षिता की इस उपलब्धि से उनके पिता दीपक कर्मकार, माता श्रीमती शीतल कर्मकार, दादाजी डी. सी. कर्मकार और भाई दीक्षांत सहित पूरे विश्वकर्मा समाज और लोहरदगा जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। वर्तमान में दक्षिता दिल्ली-गुरुग्राम स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत हैं।
एक ही परिवार में दोहरी सफलता
विशेष बात यह है कि उनके भाई दीक्षांत आर्य को भी वर्ष 2023 में मुंबई में आयोजित निफ्ट समारोह में इसी उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।
विश्वकर्मा समाज ने जताई खुशी
लोहरदगा जिला विश्वकर्मा समाज के सचिव अमरेश कुमार विश्वकर्मा ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए दक्षिता को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
























Total Users : 1162978
Total views : 2991193