Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पेनल्टी शूटआउट में तपसा को हराकर जीती फुटबॉल ट्रॉफी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रोमांचक फाइनल में 4-2 से मिली जीत, बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने उठाया मुकाबले का आनंद

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के गांगपुर स्थित फुटबॉल मैदान में शिव शक्ति क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल में चतरा के दाढ़ा और पत्थलगड़ा के तपसा की टीम आमने-सामने थीं। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-दूसरे पर गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद विजेता के निर्णय के लिए पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें दाढ़ा ने तपसा को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तपसा की टीम उपविजेता रही।

समापन समारोह में विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीम को मेडल और कप देकर सम्मानित किया गया। जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव और मुखिया प्रत्याशी प्राणेश कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में शिव शक्ति क्लब के सदस्यों एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर राजू दास, प्रमोद यादव, प्रवेश यादव, आकाश भारती, मुनेश्वर यादव, वीरेंद्र भारती और दिलीप दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment