Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ठाकुरवाड़ी में सार्वजनिक दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पूजा-अर्चना के साथ पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ, समिति ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरवाड़ी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्वजनिक दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पूजा आयोजन की प्रक्रिया शुरू की गई और पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति-2026 के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत मां दुर्गा की आराधना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से पूजा के सफल आयोजन में सहयोग करने की अपील की।

मनोज कुशवाहा ने कहा कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा पूरे क्षेत्र की आस्था से जुड़ा आयोजन है। सभी लोगों की सहभागिता और आपसी सहमति से ही पूजा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से तन-मन-धन से सहयोग करने का आग्रह किया।

पूजा की तैयारियां शुरू होने के साथ ही ठाकुरवाड़ी परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। समिति द्वारा आगामी दिनों में पूजा से जुड़े अन्य कार्यों को भी गति देने की तैयारी की जा रही है। मौके पर गिद्धौर पंचायत की मुखिया निर्मला देवी, कपिल कुमार, पूर्व मुखिया राजेश दांगी, मुकेश दांगी, महादेव दांगी, परमेश्वर दांगी, जितेंद्र ठाकुर, यदुनंदन पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment