जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच
मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत मझगांवां पंचायत के महेशा गांव में शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन बीडीओ मनीष कुमार, पूर्व मुखिया मोहम्मद इशाक अली, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी एवं पंचायत समिति सदस्य नेपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर फुटबॉल रेफरी उमेश यादव भी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैच देखने पहुंचे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा खेल भावना के साथ अनुशासन बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।
अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सकता है। वहीं, ग्रामीणों ने भी फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही पूरे महेशा गांव में उत्साह और खेलमय माहौल बना हुआ है।




















Total Users : 1132777
Total views : 2956150