Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिनदहाड़े घर से 25 हजार रुपये समेत सामान चोरी, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दबोचा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लिखित शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना मुख्यालय गांव में शुक्रवार की दोपहर एक घर से चोरी का मामला सामने आया। लखन राणा, पिता खयाली राणा के घर से एक चोर ने 25 हजार रुपये नकद, लकड़ी का बक्सा समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के बाद आरोपी मौके से भागने लगा।

बताया गया कि भागते हुए चोर पर गृहस्वामी लखन राणा की नजर पड़ गई। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. रिजवान, पिता स्वर्गीय मो. कुद्दुस, ग्राम धुंआ, थाना इटखोरी, जिला चतरा के रूप में हुई है। मामले को लेकर लखन राणा ने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन दिया।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर गिद्धौर थाना कांड संख्या 85/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305 एवं 317(5) में मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। छापामारी एवं गिरफ्तारी अभियान में सदर अंचल पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र हांसदा, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री सहित गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment