बिल, मीटर रीडिंग, नया कनेक्शन, ट्रांसफार्मर समेत अन्य समस्याओं का होगा समाधान
चतरा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, चतरा के तत्वावधान में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए 25 अगस्त 2026, मंगलवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय, चतरा (गनौरी मंदिर के समीप) में होगा।

इन समस्याओं की होगी सुनवाई
शिविर में उपभोक्ता निम्न विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंच सकते हैं—
- बिजली बिल एवं मीटर रीडिंग से संबंधित शिकायत
- नया विद्युत कनेक्शन
- विद्युत भार बढ़ाने या घटाने का मामला
- ट्रांसफार्मर से संबंधित समस्या
- विद्युत कनेक्शन विच्छेदन एवं पुनः जोड़ने संबंधी शिकायत
- अन्य विद्युत संबंधी समस्याएं
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उपभोक्ताओं से उपभोक्ता आईडी/कनेक्शन नंबर, नवीनतम विद्युत बिल तथा पूर्व में की गई शिकायत से संबंधित संदर्भ या आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, चतरा ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचें और विद्युत संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण कराएं।





















Total Users : 1152204
Total views : 2979872