Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

ओमी आरोग्य केंद्र का शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उच्च तकनीक से जांच और आधुनिक थेरेपी के साथ आयुर्वेदिक दवाओं की सुविधा

पत्थलगड़ा (चतरा)। चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत थाना रोड बरवाडीह में साहू इंटरप्राइजेज द्वारा ओमी आरोग्य केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी एवं भाजपा नेता दिनेश्वर भुइयां ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

केंद्र के संचालक राहुल साव ने बताया कि ओमी आरोग्य केंद्र में उच्च तकनीकयुक्त कंप्यूटरीकृत बॉडी एनालाइजर मशीन के माध्यम से शरीर से संबंधित विभिन्न जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक आधारित थेरेपी तथा आयुर्वेदिक दवाओं की सुविधा भी केंद्र में उपलब्ध रहने की बात कही गई।

उन्होंने बताया कि केंद्र का उद्देश्य लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सामान्य जांच और संबंधित सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़े। उद्घाटन के अवसर पर कैलाश महतो, अशोक महतो, अंजली कुमारी, जगदेव साव, लेखराज साव, अनंत उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment