Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आश्रम आवासीय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

On: August 19, 2023 10:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आश्रम आवासीय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)ः सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के जबड़ा में संचालित आश्रम आवासीय विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जल संरक्षण, वायु प्रदूषण एवं समाधान, सौर संयंत्र, दर्पण प्रतिबिंब, परावर्तन आपतन, सूक्ष्मदर्शी निर्माण आदि के मॉडल प्रस्तुत किए गए। साथ ही पाक शास्त्र में समोसा, जलेबी, पौष्टिक सलाद, खट्टी तीखी, खट्टी मीठी चटनी एवं पानी पूरी का आकर्षक स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगरा हाई स्कूल के प्राचार्य पुण्य प्रकाश ने बच्चियों को भावी वैज्ञानिक बताया। साथ ही बगरा हाई स्कूल के शिक्षक श्रीकांत जी ने बालिकाओं से उनके प्रदर्श से संबंधित प्रश्न पूछे, जिसका उत्तर बच्चियों ने बड़े ही आत्म विश्वास के साथ दिया। निर्णायक मंडली के द्वारा निरीक्षण व परीक्षण किया गया और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्राओं को आशीर्वचन के संग पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या जामवंती मिश्रा ने भारत की प्राचीन विज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास और वैज्ञानिक भारतीय जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस आयोजन के प्रमुख विज्ञान के शिक्षक विश्वजीत सिंह का सराहनीय प्रयास रहा। कार्यक्रम में आश्रम आवासीय विद्यालय जबड़ा के शिक्षक उमेश, नवनीत, पंकज, रिया, पवन एवं नीलम जी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम हुआ आयोजित उपायुक्त ने पंचायत को मजबूत करने की कही बात

जय श्री राम समिति का भव्य होली मिलन, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव संग जिलेवासियों ने बिखेरे रंग

जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर और सामान क्षतिग्रस्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

Leave a Comment