Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मोबाइल, नकदी और लूट में इस्तेमाल चाकू-डंडा समेत कई सामान बरामद

चतरा। चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी पुल के पास विकास कुमार से हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, 90 रुपये नकद समेत घटना में प्रयुक्त चाकू, लोहे के रड में लगा चेन का रिंग और लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है।

उक्त जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि घटना 11 अगस्त की रात करीब एक बजे की है। झारखंड राज्य सहकारी दूध उत्पादक महासंघ लिमिटेड, होशील से काम कर विकास कुमार अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रक्सी पुल के पास चार अपराधियों ने उन्हें रोककर मोबाइल और रुपये लूट लिए।

घटना के संबंध में वशिष्ठ नगर थाना में कांड संख्या 118/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापामारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चारों आरोपी रक्सी गांव के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सी गांव निवासी बुधन भारती के पुत्र अरविंद कुमार, कैलाश गंझू के पुत्र वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरेंद्र गंझू, प्रमोद गंझू के पुत्र अजीत कुमार तथा भीम गंझू के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अरविंद कुमार के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों के पास से लूट की घटना में इस्तेमाल चाकू, कच्ची लकड़ी का डंडा एवं लोहे के रड में चेन से बना रिंग भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन सामानों का इस्तेमाल वारदात के दौरान किया गया था। छापामारी टीम में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक हंटरगंज अंचल विपिन कुमार, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, पुअनि शिवा यादव एवं सअनि दिलीप कुमार शामिल थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment