Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुल के दोनों छोर पर गड्ढे और अधूरी सड़क से परेशानी, जांच व शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग

कुंदा (चतरा)। चतरा जिले के कुंदा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गेंदरा मुख्य सड़क से उपेंद्र गंझु के घर तक बन रहे पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण एवं अधूरे कार्य के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पथ पर पुल निर्माण के बाद उसके दोनों छोर पर पर्याप्त मात्रा में मिट्टी की भराई नहीं की गई है। मिट्टी कम भरने के कारण पुल के दोनों तरफ गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

वहीं, सड़क निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अधूरे निर्माण के कारण जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर वाहनों का परिचालन मुश्किल हो गया है और फिसलन के कारण राहगीरों के गिरने की घटनाएं भी हो रही हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किए जाने की बात भी कही गई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की जांच कराने, गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।

बताया गया कि उक्त पथ का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग की ओर से लगभग 4 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से संवेदक अंगार निर्माण कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में संवेदक ने कहा कि पुल के दोनों छोर पर जल्द ही मिट्टी भराई का कार्य करा दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment