Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर कृषक मित्रों की बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंगल विंडो सेंटर में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर किसानों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषक मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व बीटीएम प्रभात कुमार ने किया।

बैठक में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों का नामांकन कराने, योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने तथा किसानों को समय पर बीमा का लाभ दिलाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कृषक मित्रों को अपने-अपने क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर योजना के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने सभी कृषक मित्रों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर किसानों को फसल बीमा योजना के फायदे की जानकारी दें और अधिक से अधिक किसानों का बीमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए कृषक मित्र सक्रिय भूमिका निभाएं। मौके पर कृषक मित्र परसादी पासवान, कोमल यादव समेत कई अन्य कृषक मित्र उपस्थित थे।

फसल बीमा योजना को लेकर कृषक मित्रों की बैठक, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजना की जानकारी देने का निर्देश

कुंदा (चतरा)। प्रखंड में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर किसानों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को कृषक मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषक मित्र प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने की।

बैठक में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों का नामांकन कराने, योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने तथा किसानों को समय पर बीमा का लाभ दिलाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कृषक मित्रों से अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों से संपर्क कर उन्हें योजना की प्रक्रिया और लाभ के बारे में जानकारी देने पर जोर दिया गया।

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नाग कुमार ने सभी कृषक मित्रों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर किसानों को फसल बीमा के फायदे की जानकारी दें तथा अधिक से अधिक किसानों का बीमा कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता जरूरी है।

बैठक में कृषक मित्र दिलीप यादव, संतोष भोगता, अनुज गुप्ता, विजय भोगता, राजेश महतो, अशोक यादव, निर्मल गंझू समेत कई अन्य कृषक मित्र उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment