Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया ने दी अधिकारों व निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

सिमरिया (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया की ओर से शनिवार को बगरा मोड़ स्थित हाई स्कूल में दिव्यांगजनों के अधिकार विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के साथ-साथ उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

इस दौरान अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा एवं सीता देवी ने उपस्थित लोगों को दिव्यांगजनों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या अधिकारों के हनन की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

शिविर में लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment