Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिजली संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, कैंडल लेकर किया प्रदर्शन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

24 घंटे का अल्टीमेटम, सुधार नहीं हुआ तो 9 अगस्त को ग्रिड कार्यालय के बाहर होगा धरना

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड में लंबे समय से जारी अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ शुक्रवार को लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। लगातार बिजली कटौती से परेशान व्यवसायी, किसान, छात्र, महिलाएं और आम उपभोक्ता एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और कैंडल लेकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान हंटरगंज बाजार भी आंशिक रूप से बंद रहा। लोगों ने कहा कि समय पर बिजली बिल की वसूली की जाती है, लेकिन इसके बावजूद नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है, किसानों की सिंचाई बाधित है, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और आम लोगों का दैनिक जीवन भी मुश्किल हो गया है।

आंदोलनकारियों ने बिजली विभाग को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 9 अगस्त को ग्रिड कार्यालय के बाहर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार, व्यापार और कृषि के लिए मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। लंबे समय से जारी बिजली संकट का तत्काल समाधान किया जाना जरूरी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से अविलंब ठोस कदम उठाकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को लगातार हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment