बारिश में हर साल बनती है जलजमाव की समस्या, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग
मयूरहंड (चतरा)। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत नरचाही क्षेत्र स्थित लेढ़िया नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ गुजरने लगा है, जिसके कारण मयूरहंड-चौपारण मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है।
यह सड़क दोनों प्रखंडों के बीच आवागमन के साथ-साथ रोजगार और व्यापार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही पुल पानी में डूब जाता है और आवागमन बाधित हो जाता है। इससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों, रोजगार, व्यापार तथा अन्य जरूरी कामों के लिए आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का स्थायी समाधान कराने तथा बरसात के दौरान सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।



















Total Users : 1115275
Total views : 2932559