Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त रवि आनंद के नाम-फोटो से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट संचालित, जिला प्रशासन ने किया अलर्ट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संदिग्ध संदेश, कॉल या आर्थिक लेन-देन से रहें सावधान; बिना सत्यापन व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील

चतरा। जिला प्रशासन, चतरा के संज्ञान में आया है कि उपायुक्त चतरा रवि आनंद के नाम एवं फोटो का उपयोग कर एक कथित फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट संचालित किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह अकाउंट जिला प्रशासन अथवा उपायुक्त का आधिकारिक व्हाट्सऐप अकाउंट प्रतीत नहीं होता।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्हाट्सऐप नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट अथवा अन्य माध्यम से प्राप्त संदेश, कॉल या किसी प्रकार के आर्थिक लेन-देन, व्यक्तिगत जानकारी साझा करने अथवा अन्य अनुरोध पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।

यदि किसी व्यक्ति को उपायुक्त के नाम या फोटो का उपयोग कर संचालित किसी संदिग्ध अकाउंट से संदेश, कॉल अथवा अन्य गतिविधि प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की गई है, ताकि आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आधिकारिक सूचना, निर्देश अथवा जनहित से संबंधित जानकारी केवल प्रशासन के अधिकृत माध्यमों एवं आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही प्रसारित की जाती है। प्रशासन ने नागरिकों से साइबर ठगी तथा फर्जी सोशल मीडिया एवं मैसेजिंग अकाउंट से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित प्राधिकार को देने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment