Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्रकारों को बुलाकर इंतजार करवाते रहे अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष, प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बारिश में भीगकर पहुंचे पत्रकारों में आक्रोश, समय का ध्यान नहीं रखने पर परिसदन से लौटे मीडिया कर्मी

चतरा। टंडवा प्रखंड के बड़गांव गांव का दौरा करने के बाद झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली। निर्धारित समय पर प्रेस वार्ता नहीं होने और पत्रकारों को इंतजार करवाए जाने से आक्रोशित पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर परिसदन से लौटने का निर्णय लिया।

बताया गया कि बुधवार को दिनभर बारिश होती रही। इसके बावजूद शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना मिलने पर जिले के पत्रकार बारिश में भीगते हुए परिसदन पहुंचे। पत्रकारों के पहुंचने के बाद भी निर्धारित समय पर प्रेस वार्ता शुरू नहीं हुई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पत्रकारों में नाराजगी बढ़ती गई।

पत्रकारों का कहना था कि मीडिया कर्मियों को समय पर बुलाकर लंबे समय तक इंतजार करवाना उचित नहीं है। कई पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कराने का आग्रह भी किया, लेकिन अपेक्षित पहल नहीं होने पर पत्रकारों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर परिसदन से लौटने का फैसला किया।

इस घटना को लेकर पत्रकारों में रोष देखा गया। पत्रकारों ने कहा कि मीडिया कर्मी अपने समाचार संकलन के लिए समय और परिस्थितियों की परवाह किए बिना मौके पर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रेस वार्ता के लिए बुलाए गए पत्रकारों के समय का भी सम्मान किया जाना चाहिए।

मौके पर चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील कश्यप, सचिव मोकीम अंसारी, जेजेए अध्यक्ष महेंद्र यादव, मो. जफर, नवीन पांडेय, संजय सिंह, अलख सिंह, गौतम सिंह, अमित सिंह, रूपेश सिंह, अशोक साव, रवि गुप्ता, सरल जी सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment