Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मासांत बैठक में बनी अगस्त की कार्ययोजना, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर विशेष मंथन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मासांत बैठक में बनी अगस्त की कार्ययोजना, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर विशेष मंथन

 

“सुनियोजित योजना, सतत समीक्षा और सामूहिक संकल्प ही उत्कृष्ट विद्यालय की पहचान हैं।” __________________________संजीव कुमार झा

 

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में मासांत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जुलाई माह के दौरान आयोजित विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अगस्त माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान विद्यालय के सुचारु संचालन एवं कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कक्षाओं के दायित्वों में आवश्यक परिवर्तन किए गए। साथ ही विभागीय उत्तरदायित्वों में भी आंशिक बदलाव करते हुए। नई जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं।

आगामी सितंबर माह में आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। परीक्षा की पारदर्शिता, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी विभागों की पंजियों का अवलोकन कर प्रधानाचार्य द्वारा उनका सत्यापन एवं हस्ताक्षर भी किया गया।

बैठक में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, संगठनात्मक सुदृढ़ता तथा विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार किया गया। अंत में संघ प्रार्थना के साथ बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment