कुपोषित बच्चों के प्रबंधन, समर ऐप और पोषण ट्रैकर के प्रभावी उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण
गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पोषण सखियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इटखोरी परियोजना अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड की सभी पोषण सखियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए समर अभियान के तहत किया गया।
प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण विभाग, चतरा के जिला क्षेत्रीय प्रबंधक शंभू बड़ाईक ने की। उन्होंने बताया कि समर कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रत्येक माह पोषण ट्रैकर में चिन्हित कुपोषित बच्चों के प्रबंधन, उपचार एवं उनकी नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने समर एप्लीकेशन में बच्चों का सूचीकरण, पाक्षिक फॉलोअप तथा बच्चों के विकास की सतत मॉनिटरिंग की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों से छूटे हुए बच्चों का गूगल लिंक के माध्यम से पंजीकरण, पोषण ट्रैकर के प्रभावी उपयोग तथा कुपोषण मुक्ति अभियान को सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका शांति देवी सहित गिद्धौर प्रखंड की सभी पोषण सखी एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कुपोषण उन्मूलन, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।




















Total Users : 1104074
Total views : 2917252