न्यायालय के वारंट पर दबिश, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गिरफ्तार वारंटियों में गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी गांव निवासी विजय राणा (पिता- बिनोद राणा) तथा सिंदुआरी गांव निवासी विनोद दांगी (पिता- खिरोधर दांगी) शामिल हैं।
थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियान में सशस्त्र बल के जवान भी शामिल रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।




















Total Users : 1104074
Total views : 2917252