भंडरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में जल सहियाओं की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग की प्रखंड समन्वयक प्रभा कुमारी ने की.बैठक का मुख्य उद्देश्य गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करना और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्रखंड को खुले में शौच मुक्त के साथ-साथ कचरा मुक्त बनाना था। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक प्रभा कुमारी ने सभी जल सहियाओं को कचरा प्रबंधन के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर-घर से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर संग्रहण करना होगा। गीले कचरे से वर्मी कंपोस्ट और सूखे कचरे का समुचित निपटान कर गांव को स्वच्छ रखा जा सकता है। उन्होंने जल सहियाओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने गांवों में लोगों को जागरूक करें और कचरा निपटान केंद्र के लिए उपयुक्त जगह चिन्हित करें। साथ ही उन्होंने जल स्रोतों के आसपास गंदगी न फैलाने और नल-जल योजना की नियमित साफ-सफाई पर भी बल दिया। प्रभा कुमारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में जल सहियाओं की भूमिका सबसे अहम है। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर ही हम भंडरा प्रखंड को आदर्श प्रखंड बना सकते हैं। बैठक में प्रखंड की सभी पंचायतों की जल सहियाएं उपस्थित थीं।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में जल सहियाओं की एक दिवसीय बैठक आयोजित

On: August 1, 2026 12:30 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1104074
Total views : 2917252