प्लस टू उच्च विद्यालय में विजय पासवान अध्यक्ष, रूबी देवी बनीं उपाध्यक्ष
कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समिति सदस्यों का चयन किया गया।
प्लस टू उच्च विद्यालय तुलबुल में प्रबंधन समिति का गठन अनिल कुमार की अध्यक्षता एवं पर्यवेक्षक विकास कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान 18 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए विजय पासवान एवं उषा देवी ने दावेदारी पेश की। गुप्त मतदान के माध्यम से हुए चुनाव में विजय पासवान को 14 मत प्राप्त हुए, जबकि उषा देवी को 4 मत मिले। बहुमत के आधार पर विजय पासवान को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं रूबी देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इसी प्रकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमा में मनोज कुमार यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्राथमिक विद्यालय चिल्हिया में मुकेश कुमार प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं समिति सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों को पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, शशि कुमार, मुन्नी कुमारी, एनएम रंजू कुमारी, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार पासवान, केदार पासवान, नंदकिशोर यादव, नरेश यादव, अजय यादव, गेंदो सिंह, घनश्याम प्रजापति, सुधीर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।






















Total Users : 1135644
Total views : 2960057