Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा की नौ दिवसीय ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । भक्ति और उल्लास के बीच शनिवार को भंडरा की नौ दिवसीय ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला का समापन हो गया। हरि बोल-हरि बोल” के गगनभेदी जयकारों के साथ महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा धुरती रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी से अपने मुख्य धाम ठाकुरबाड़ी लौट आए।

 

9 दिन बाद घर लौटे प्रभु

 

अखिलेश्वर धाम स्थित मौसीबाड़ी में 9 दिनों तक विश्राम के बाद शनिवार दोपहर को आचार्य राधा मोहन शर्मा व शर्मा बंधुओं ने विधि-विधान से तीनों विग्रहों को रथ पर आरूढ़ किया। रथ निकलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भक्तों ने रथ को अपने कंधों पर उठाकर ठाकुरबाड़ी तक पहुंचाया। पूरे रास्ते भजन-कीर्तन और हरि बोल के जयकारे गूंजते रहे।ठाकुरबाड़ी पहुंचने पर पूजा-अर्चना और सर्व दर्शन के बाद भगवान को मंदिर में प्रवेश कराया गया। आगमन की खुशी में भक्तों के बीच कटहल का कोवा, शुद्ध घी के लड्डू, पैसा और इलाइची दाना प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। भगवान जगरन्नाथ के प्रसाद लेने के लिए भक्त का आतुर रहे.

 

सुबह 6 बजे से शुरू हुआ अनुष्ठान

 

धुरती रथ यात्रा के लिए सुबह 6 बजे से ही पूजा-अर्चना और आरती शुरू हो गई थी। सूजी के हलवे का भोग लगाने के बाद सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक सर्व दर्शन चला। दोपहर बाद आकर्षक श्रृंगार कर भगवान को रथ पर विराजमान किया गया।

 

पुख्ता थे सुरक्षा इंतजाम

 

 

मेले को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, रवि कांत सहित थाना के दर्जनों पदाधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में जिला पुलिस, होमगार्ड और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी।

 

मेले में उमड़ा जनसैलाब

 

रथ मेला में क्राफ्ट बाजार, मौत का कुंआ, जलपरी, ब्रेक डांस, चांद तारा और ड्रैगन झूले आकर्षण का केंद्र रहे। मीना बाजार में मिठाइयों और घरेलू सामानों की दुकानें सजी थीं। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी ने मेले का जमकर आनंद उठाया.नौ दिनों तक चले इस मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने महाप्रभु का दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। इस मौके पर राधा मोहन शर्मा, किशोरी मोहन शर्मा, ईश्वरी मोहन शर्मा, लौकेश दुबे,उत्तम शास्त्री, जुगल भगत,हेमंत यादव, अजित अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, भोला अग्रवाल, सुरेश साहू, बैजू साहू, मोहन यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment