Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नेक्सा शोरूम के समीप  गोलीकांड पर JLKM नेता सुबोध पासवान का सरकार पर हमला

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बोले– जिले के सबसे सुरक्षित इलाके में वारदात चिंता का विषय, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग

चतरा। जिला मुख्यालय स्थित नेक्सा शोरूम एवं पुलिस अधीक्षक आवास के समीप हुई गोलीबारी की घटना को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता एवं चतरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी इंजी. सुबोध पासवान ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में इस तरह की वारदात होना बेहद चिंताजनक है।

इंजी. सुबोध पासवान ने कहा कि यदि एसपी आवास के ठीक बाहर दिनदहाड़े गोलीबारी जैसी घटना हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर स्वाभाविक रूप से सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चतरा जिले में लोगों के बीच असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। व्यापारी, छात्र, महिलाएं और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का वातावरण है।

उन्होंने कहा कि कभी चतरा अपनी शांत और सुरक्षित पहचान के लिए जाना जाता था, लेकिन अब लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो इसका प्रतिकूल प्रभाव जिले के विकास, निवेश और सामाजिक माहौल पर पड़ सकता है।

JLKM नेता ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि एसपी आवास के समीप हुई गोलीबारी की घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बहाल करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment