Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पीएम आवास तक कांग्रेस का मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया छात्रों की आवाज दबाने का आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग की ओर मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया।

हिरासत में लिए गए नेताओं को पहले मंदिर मार्ग थाना और छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने मंदिर मार्ग थाना पहुंचीं।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

इससे पहले प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं से केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि राहुल गांधी अपनी बात से पीछे हट गए। इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार या उसके मंत्रियों को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि विपक्ष या देश के छात्र कौन-सी मांग उठा सकते हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांगने के लिए कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास तक मार्च कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो जवाबदेही तय करना चाहती है और न ही संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

उधर, जंतर-मंतर पर भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार नीट पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के माध्यम से व्यक्त की। मामले को लेकर संसद और सियासत दोनों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment