Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो दिनों में डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का लक्ष्य, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला

सिमरिया (चतरा)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत सिमरिया प्रखंड में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, भरे हुए प्रपत्रों का संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसी अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने सभी वालंटियरों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने अब तक हुए गणना प्रपत्र संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रगति वाले मतदान केंद्रों की पहचान करते हुए संबंधित बीएलओ एवं वालंटियरों को अगले दो दिनों के भीतर डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में वालंटियरों को अनुलग्नक-1 से अनुलग्नक-5 तक की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभागीय निर्देशानुसार बैठक की कार्यवाही तथा संलग्न सूची के रिक्त स्थान संबंधित बीएलओ एवं वालंटियर स्वयं अपनी लिखावट में भरेंगे। इसके लिए किसी अन्य व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की तृतीय बैठक के साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एएसडीडीएफ सूची बीएलए के साथ साझा कर मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बैठक में निर्देश दिया गया कि चुनाव पाठशाला में आम मतदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा पिछले चुनाव के निर्वाचन अभिकर्ताओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अधिक पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों से जुड़े वालंटियर एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment