Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

17 लाख की जमीन ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लंबे समय से फरार महिला गिरफ्तार, 34 लाख की कथित धोखाधड़ी में चार आरोपी अब भी फरार

सिमरिया (चतरा)। जमीन के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी के मामले में सिमरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रही आरोपी फरहद बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी महिला सिमरिया प्रखंड के टूटीलावा गांव की निवासी है। चतरा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आलोक में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, मिश्रोल निवासी मो. नेसारुद्दीन ने वर्ष 2025 में सिमरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि 3 जून 2023 को मौजा टूटीलावा स्थित 5 एकड़ 21 डिसमिल भूमि का सौदा हुआ था। इस दौरान फरहद बेगम, मो. अरसद, शमसुद्दीन अहमद, शहनाज प्रवीण और नूर जहां ने आरटीजीएस, चेक एवं नकद के माध्यम से 17-17 लाख रुपये प्राप्त किए।

शिकायत के अनुसार, रजिस्ट्री के समय कथित रूप से धोखाधड़ी करते हुए केवल 3 एकड़ 12 डिसमिल जमीन ही खरीदार के नाम दर्ज की गई, जबकि शेष 2 एकड़ 8 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री नहीं की गई। आरोप है कि इस शेष भूमि के एवज में फरहद बेगम और शमसुद्दीन अहमद ने 34 लाख रुपये लेने के बावजूद जमीन का हस्तांतरण नहीं किया। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी क्रम में पुलिस ने फरहद बेगम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी मो. शमसुद्दीन अहमद, फिरोज आलम, एहतेशामुद्दीन और मो. मुजम्मिल की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment