भोजपुर पंचायत में बैंक अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, महिलाओं को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी
देवघर। देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत भोजपुर पंचायत में झारखंड ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरीयार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक रूपेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष मदन मोहन बरीयार ने कहा कि भोजपुर पंचायत में बैंक शाखा खुलने से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
समारोह के दौरान एटीएल रियरिंग योजना के तहत भवानी कुमारी, साक्षी कुमारी, ममता कुमारी, पिंकी देवी और खुशबू बेबी को बैंक की ओर से एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। इस अवसर पर झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रंजन राकेश, सहायक प्रबंधक स्वीटी, कैशियर सतीश कुमार, भोजपुर पंचायत के बबलू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






















Total Users : 1089204
Total views : 2896233