Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस पर गुमला मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन, दो बंदी हुए रिहा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल ब्यूरो अजय कुमार शर्मा
गुमला। नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला संजय कुमार चाधरियावी के मार्गदर्शन पर मंडल कारा गुमला में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि एडीजे वन डीसी अवस्थी बंदियों के बीच जागरूकता फैलाते हुए स्वतंत्रता का महत्व पर प्रकाश डाला, बंदियों को उनके अधिकार के संबंध में बताया गया तथा डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास कुप्रथा को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। सीजेएम के द्वारा बंदियों को बताया गया कि वे जेल में रहते हुए समय का सदुपयोग अपने व्यवहार को सुधारने में करें ताकि बाहर जाकर एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। मौके पर सचिव, विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा डालसा की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि बंदी गण अपने समस्या जेल अधिवक्ताओं एवं पीएलभी के माध्यम से डालसा में पहुंचा सकते हैं तथा डालसा एक पुल का काम करते हुए उक्त बातों को न्यायालय तक पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा भारत का राष्ट्रीय ध्वज भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिरूप है, यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। जेल अदालत में 2 मामले का निष्पादन करते हुए 2 बंदी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर रिहा किए गए। जेल अदालत में एडीजे वन, सीजीएम, सचिव विधिक सेवा प्राधिकार, जेल सुपरिटेंडेंट, पैनल लॉयर प्रकाश कुमार तथा मनीष कुमार डीएलएसए कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

एनटीपीसी हादसे में 50-50 लाख मुआवजे की सहमति के बाद भी कांड संख्या 252/2026 दर्ज, 11 अधिकारी नामजद; शिकायतकर्ता ने हलफनामे में कहा- मुकदमा नहीं कराना चाहती

नुक्कड़ नाटक से गांव-गांव पहुंचेगा नशा और अफीम की खेती के खिलाफ संदेश, 23 से 28 नवंबर तक सभी प्रखंडों में अभियान

स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 76 लाभुकों ने किया नए घर में गृह प्रवेश, PMAY-G और अबुआ योजना के मिले आवास

Leave a Comment