Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जहरीले धुएं ने छीनी मां-बेटे की जिंदगी, दो किशोरियां अस्पताल में भर्ती

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में दम घुटने से मां और ढाई साल के बेटे की मौत, दो लड़कियां गंभीर

रांची। रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर शांति नगर पोखर टोला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। किराए के एक मकान में बंद कमरे के अंदर मां और उसके ढाई वर्षीय मासूम बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं कमरे में मौजूद दो किशोरियां अचेत अवस्था में मिलीं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण कोयले के चूल्हे से निकले जहरीले धुएं से दम घुटना बताया जा रहा है।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय पिंकी देवी और उनके ढाई वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। वहीं 15 वर्षीय चंदा कुमारी और प्राची कुमारी गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के महमदा गांव का निवासी है और पिछले करीब ढाई वर्षों से चटकपुर शांति नगर में धन्नू यादव के मकान में किराए पर रह रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। पति चंदन साहू के निधन के बाद पिंकी देवी रांची की एक कपड़ा दुकान में काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। परिवार में उनके ससुर पंचम साहू टोटो चलाकर और सास मुन्नी देवी मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने मकान की छत पर लगा एस्बेस्टस हटाकर कमरे में प्रवेश किया। अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। चौकी पर पिंकी देवी और उनका मासूम बेटा मृत पड़े थे, जबकि दोनों किशोरियां तड़प रही थीं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों घायल लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बंद कमरे में जल रहे कोयले के चूल्हे से निकले जहरीले धुएं के कारण दम घुटने की आशंका है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment