Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दिव्या हत्याकांड का खुलासा, सुपारी लेकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रेम प्रसंग और कोर्ट में दर्ज केस बना हत्या की वजह, मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार

चतरा। चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान से 26 जून को बरामद युवती दिव्या कुमारी के शव मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाली गंझू के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खरांटी गांव का निवासी है।

शुक्रवार को एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मृतका दिव्या कुमारी बिहार के डोभी थाना क्षेत्र के अछमा गांव की रहने वाली थी। उसका शेरघाटी थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव निवासी राहुल यादव के साथ प्रेम संबंध था। किसी विवाद के बाद दिव्या ने राहुल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल यादव लगातार दिव्या पर दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन दिव्या इसके लिए तैयार नहीं हुई। राहुल को आशंका थी कि न्यायालय में दिव्या की गवाही से उसे सजा हो सकती है। इसी डर से उसने दिव्या की हत्या की साजिश रची।

एसडीपीओ ने बताया कि राहुल यादव ने नेपाली गंझू को दो लाख रुपये की सुपारी देकर दिव्या की हत्या कराने की योजना बनाई। योजना के तहत दोनों ने मिलकर दिव्या की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान में फेंक दिया।

शव बरामद होने के बाद हंटरगंज थाना में हत्या का मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच एवं पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले का सफल खुलासा करते हुए नेपाली गंझू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, हत्या का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार सहित विशेष जांच टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment