Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन: चेन लूटकांड का खुलासा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई चेन, जेवर और स्कूटी बरामद

देवघर। देवघर नगर थाना क्षेत्र में हुई चेन लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन, लॉकेट, ब्रेसलेट समेत अन्य जेवरात तथा वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है।

एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आलोक कुमार उर्फ सन्नी, आशीष कुमार दास और प्रीतम मिश्रा को गिरफ्तार किया। तीनों पर चेन छिनतई और मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से दो का आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजू रजवार, राजेंद्र प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment