Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान से गूंजा राजद, संगठन मजबूत करने का संकल्प

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सम्मान समारोह, लालू यादव की विचारधारा को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान; पदाधिकारियों को पट्टा व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

हंटरगंज (चतरा)। राष्ट्रीय जनता दल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में रविवार को हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित डाहा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहनाकर, प्रमाण-पत्र प्रदान कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज उठाने वाली पार्टी है। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है, ताकि हर गांव और पंचायत तक पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की विचारधारा पहुंच सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ राजद नेता चंद्रदेव यादव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन होता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के जुड़ने से हंटरगंज प्रखंड में राजद संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।

पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा पार्टी को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में लेंजवा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष यादव, जगदीश यादव, मोहम्मद आरिफ, संतोष पासवान, शैलेन्द्र भारती, मोहन दास, कपिल दास, गनौरी यादव, विकास यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment