*सेन्हा थाना क्षेत्र से नाबालिग बच्ची लापता, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार*
*लोहरदगा* : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के पतलो गांव से एक नाबालिग बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची का काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उसके पिता ने सेन्हा थाना में आवेदन देकर पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, पतलो निवासी एतवा कुजूर के पुत्र मनोज कुजूर ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री मनिता कुजूर 6 जुलाई 2026 की सुबह से घर से लापता है। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
इसके बाद पिता ने सेन्हा थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज करने और बच्ची की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल सेन्हा थाना या उसके परिजनों को सूचित करें, ताकि बच्ची को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।























Total Users : 1070857
Total views : 2870172