*बड़ागाईं पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, हत्या के पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना*
*लोहरदगा:* भंडरा प्रखंड के बड़ागाईं गांव निवासी अरुण कुमार राणा एवं नेहा कुमारी की नृशंस हत्या की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, अनुसूचित जनजाति नेता पवन तिग्गा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचन्द्र गिरि, रमेश राणा, राजन राणा, पंचायत की मुखिया कैली उरांव तथा अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
भाजपा नेताओं ने मृतक अरुण कुमार राणा के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने करंज थाना प्रभारी से फोन पर घटना की जानकारी ली और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
उल्लेखनीय है कि भंडरा प्रखंड के बड़ागाईं निवासी प्रकाश राम उस्ताद के पुत्र अरुण कुमार राणा तथा भोला ठाकुर की पुत्री नेहा कुमारी गुरुवार को मोटरसाइकिल से खूंटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तजना नदी के समीप अज्ञात अपराधियों ने दोनों की नृशंस हत्या कर दी। मामले की प्रारंभिक जांच करंज थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।























Total Users : 1070857
Total views : 2870172