प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्या मंदिर लोहरदगा की कशिश कुमारी सम्मानित……
विद्या भारती के दिशा-निर्देश में संचालित विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कुदलुम (राँची) में आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा की बहन कशिश कुमारी को पूरे झारखंड प्रांत में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
समारोह में सीबीएसई एवं जैक बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 मेधावी विद्यार्थियों तथा इसरो में युवा वैज्ञानिक के रूप में चयनित दो प्रतिभाओं सहित कुल 52 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) जे. चोकालिंगम, कुलपति, सरला बिरला विश्वविद्यालय, राँची सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए परिश्रम, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। समारोह में विद्या विकास समिति, झारखंड के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय ,सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने बहन कशिश की उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।






















Total Users : 1070859
Total views : 2870174