भंडरा । प्रखंड के सेमरा बड़ा बस्ती में बिजली संकट गहराता जा रहा है। बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा है। नतीजा – 55 परिवार अंधेरे में जीने को विवश हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे गांव की बिजली गुल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही पूरा गांव अंधकार में डूब जाता है। बरसात के मौसम में सबसे बड़ी दिक्कत सांप-बिच्छू का खतरा है। बिना रोशनी के घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया मोबाइल चार्ज करने के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई ठप है। रात में लालटेन के सहारे गुजर-बसर हो रही है।बिजली न होने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। वहीं चापानल और मोटर नहीं चलने से पेयजल की भी किल्लत हो गई है। महिलाओं को पीने के पानी के लिए दूर-दराज जाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का सबसे बड़ा आरोप है कि हर महीने बिजली का बिल समय पर लिया जाता है, लेकिन सेवा के नाम पर शून्य। स्थानीय ग्रामीणो ने कहा, 15 दिन पहले ही विभाग को मौखिक सूचना दे दी थी। जेई और लाइनमैन को फोन भी किया, लेकिन आज तक नया ट्रांसफार्मर लगाने कोई नहीं आया। विभाग पूरी तरह बेपरवाह है। लगातार हो रही अनदेखी से ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
भंडरा के सेमरा बड़ा बस्ती में गहराया बिजली संकट: 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, 55 परिवार अंधेरे में

On: July 12, 2026 9:00 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1070864
Total views : 2870180