Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

48 घंटे से एनएच-522 जाम, प्रशासन पर फूटा जनाक्रोश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मांगें पूरी नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने सिमरिया चौक पर कोयला वाहनों का परिचालन रोका, प्रशासन को दी चेतावनी

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-522 पर देल्हो के समीप पिछले 48 घंटे से जारी सड़क जाम को लेकर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जाम की समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार शाम सिमरिया चौक पर कोयला वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सड़क जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सांसद कालीचरण सिंह, स्थानीय विधायक उज्ज्वल कुमार दास, झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व में सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर दो सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

आरोप है कि प्रशासन ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। देल्हो में जाम लगने के बाद अधिकांश छोटे-बड़े वाहन बगरा मार्ग से होकर कटकमसांडी की ओर निकल रहे थे। वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने के कारण प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर लगे जाम को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता गया।

शनिवार शाम करीब 7 बजे नो-एंट्री समाप्त होते ही जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सिमरिया चौक पर कोयला वाहनों का परिचालन रोक दिया। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार दो दिनों से सड़क जाम के कारण आमजन, मरीज, छात्र और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक प्रभावी पहल नहीं की गई है।

हालांकि, इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से आंदोलन और लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है कि वह समस्या का समाधान निकालता है या स्थिति को और गंभीर होने का इंतजार करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment